📝 आधार ऑनलाइन अपडेट
घर बैठे अपने आधार में पता (Address) और दस्तावेज़ (Documents) अपडेट करें।
🔍 ऑनलाइन क्या अपडेट हो सकता है?
UIDAI की नई वेबसाइट से आप बिना आधार केंद्र जाए अपना घर का पता (Address) और पहचान/पते के दस्तावेज़ (Document Update) ऑनलाइन बदल या अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए ₹50 का शुल्क (शुल्क मुफ्त भी हो सकता है जब विशेष अभियान हो) लगता है।
क्या ऑनलाइन अपडेट नहीं होता?
नाम, जन्मतिथि, लिंग (Gender), फोटो, फिंगरप्रिंट और मोबाइल नंबर ऑनलाइन अपडेट नहीं होते हैं। इन सब के लिए आपको अपॉइंटमेंट बुक करके नज़दीकी आधार केंद्र (Aadhaar Center) पर जाना होगा।