📋 नया Udyam पंजीयन करें

आधार और PAN से मिनटों में MSME Certificate पाएं - बिल्कुल मुफ्त!

कैसे करें Registration?

Step 1: आधार नंबर डालें

udyamregistration.gov.in पर जाएं → "For New Entrepreneurs" पर क्लिक करें → अपना आधार नंबर और नाम डालें → "Validate & Generate OTP" क्लिक करें।

Step 2: OTP वेरिफाई करें

आपके आधार से लिंक मोबाइल पर OTP आएगा, उसे डालें।

Step 3: PAN वेरिफाई करें

अपना PAN नंबर डालें (अगर GST है तो वह भी)। PAN से ITR और Turnover ऑटो-फेच हो जाएगा।

Step 4: बिजनेस डिटेल भरें

व्यापार का नाम, पता, NIC कोड (Business Type), शुरू होने की तारीख, कर्मचारियों की संख्या भरें → Submit करें।

ज़रूरी Documents

सिर्फ आधार नंबर और PAN नंबर चाहिए। कोई कागज़ अपलोड नहीं करना। सब ऑनलाइन वेरिफाई होता है।